उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: भारतीय किसान यूनियन में नवीन राठी बने जिलाध्यक्ष

Admindelhi1
6 Nov 2024 12:44 PM IST
Muzaffarnagar: भारतीय किसान यूनियन में नवीन राठी बने जिलाध्यक्ष
x
बड़ा फेरबदल

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन में आज बड़ा बदलाव हुआ है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर इस्तीफा दे दिया है और उनके स्थान पर चौधरी नवीन राठी निवासी ग्राम भुराहेड़ी को हाईकमान द्वारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

चौधरी नवीन राठी अब तक मण्डल अध्यक्ष सहारनपुर मंडल अध्यक्ष की कमान संभाल रहे थे और जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर योगेश शर्मा को अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव बनाया गया है, जबकि मंडल अध्यक्ष सहारनपुर मण्डल की कमान अशोक चौधरी निवासी ग्राम डाल्लेवाला जिला सहारनपुर को दी गई है।

माना जा रहा है कि यह फेरबदल संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया गया है। यह जानकारी सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह के द्वारा दी गई।

Next Story