- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुजफ्फरनगर: जगबीर सिंह...
उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: जगबीर सिंह हत्याकांड में नरेश टिकैत कोर्ट में हुए पेश, नहीं हो सकी सुनवाई
Admin Delhi 1
29 March 2022 12:53 PM IST

x
स्टेट न्यूज़: चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत सोमवार को एडीजे कोर्ट 11में पेश हुए। कोर्ट में आला कत्ल की फोरेंसिक रिपोर्ट सीबीसीआईडी की प्रतिनिधि दिनेश कुमारी ने प्रस्तुत की। चौधरी जगबीर सिंह की हत्या में प्रयुक्त तमंचे की जांच की फोरेंसिक रिपोर्ट पिछले कई वर्षों से लंबित थी। जिसके लिए माननीय न्यायालय ने सीबीसीआईडी को कई बार निर्देशित किया था। गवाह के ना आने के कारण अदालत ने मुकदमे में नई तारीख 15 अप्रैल निर्धारित की है।
ज्ञात है कि6 सितम्बर 2003 में चौधरी जगबीर सिंह की हत्या अलावलपुर में गांव के ही दो युवकों ने गोली मारकर कर दी थी, जिसमें जगबीर सिंह के पुत्र योगराज सिंह ने उन दो युवकों के साथ चौधरी नरेश टिकैत को भी नामजद किया था। हत्या के मुख्य अभियुक्तों की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।
Next Story





