- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: पालिका...
उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar: पालिका प्रशासन ने बंदर पकडऩे का अभियान शुरू किया
Admindelhi1
2 March 2025 12:56 PM IST

x
"सभासदों का प्रयास रंग लाया"
मुजफ्फरनगर: शहर की जनता आवारा कुत्तों एवं बंदरों के प्रकोप से अत्यधिक दुखी थी, इस ज्वलंत समस्या को देखते हुए वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया एवं वार्ड 36 की सभासद पारुल मित्तल द्वारा अपने-अपने स्तर पर पालिका को जागृत किया गया था।
उसका फल आज देखने को मिला जब गांधी कॉलोनी में बंदर पकडऩे के लिए पिंजरा लगाया गया, बंदर पकडऩे वाली टीम ने बताया कि आज पिंजरा लगाया गया है। आशा है कल तक काफी बंदर इसमें आ जाएंगे, क्योंकि क्षेत्रवासियों से बातचीत करके ही जगह चिन्हित की गई है।
इस स्थान पर बंदरों को आना-जाना काफी ज्यादा है, पालिका के प्रयास की सभासद अमित पटपटिया ने प्रशंसा की है एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप व ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को धन्यवाद कहा है।
Tagsमुजफ्फरनगरपालिका प्रशासनबंदरपकडऩेअभियान शुरूसभासदोंप्रयासMuzaffarnagarMunicipal AdministrationMonkeyCatchingCampaign startedCouncillorsEffortsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





