- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: शरारती...
Muzaffarnagar: शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में घुसकर मुर्तियां खंडित की

मुजफ्फरनगर: मोरना क्षेत्र के गांव जडवड में अज्ञात शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में घुसकर मुर्तियां खंडित कर दी जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जडवड में रविवार की रात्रि अज्ञात शरारती तत्वों शिव मंदिर में घुसकर मुर्तियां खंडित कर दी घटना की जानकारी सुबह चार बजे तब हुई जब ग्रामीण जितेन्द्र आरती के लिए मंदिर पहुंचा तो शिव मंदिर की मुर्तियां खंडित मिली व मंदिर की टाइल्स भी टुटी मिली।
जिसकी सुचना जितेन्द्र ने ग्रामीणों को दी सुचना पर मंदिर पहुंचे पुर्व जिला पंचायत सदस्य नजरसिंह बृजपाल सिंह प्रधान मामचंद हरेंद्र मौके पर पहुंचे और खंडित मूर्तियों को देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंचे भोपा क्षेत्राधिकार देवव्रत बाजपेई व ककरौली थाना प्रभारी जय सिंह भाटी ने घटना की जानकारी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।





