- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: नाबालिग...
उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar: नाबालिग से दुष्कर्म, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
28 Jun 2025 3:27 PM IST

x
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में एक युवक ने सात साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी कि आरोपी युवक को एक मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि बुढ़ाना कस्बे में राजू (35) नामक एक युवक सात साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
सीओ ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं और पाक्सो अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजू भागने की कोशिश कर रहा था।
उन्होंने बताया कि आरोपी राजू को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में राजू को गोली लगी और उसे गिरफ्तार करके बुढ़ाना के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सिंह ने बताया कि आरोपी राजू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsMuzaffarnagar नाबालिग दुष्कर्ममुठभेड़ गोली लगनेआरोपी गिरफ्तारMuzaffarnagar Minor rapedencounter led to shootingaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





