- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: मंत्री...
Muzaffarnagar: मंत्री कपिल देव मां भगवती के जागरण में श्रद्धालुओं के संग भजनों पर झूमे

मुजफ्फरनगर: शहर के दक्षिणी कृष्णापुरी मोहल्ले में आयोजित भव्य मां भगवती जागरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। इस दिव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और नगर विधायक श्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां भगवती की स्तुति करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंत्री कपिल देव ने श्रद्धालुओं के संग भक्ति-रस में डूबकर भजनों पर झूमते हुए मां के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां भगवती के चरणों में उपस्थित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह जागरण केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर देने वाला अनुभव रहा।
इस जागरण में माता रानी की विशाल और मनोहारी झांकी, भक्ति रस से सराबोर भजन, और श्रद्धालुओं की अपार उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत भावविभोर बना दिया। मंत्री ने माता से सभी भक्तों की मंगलकामना करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन गोयल, दीपक मित्तल, योगेश मित्तल, राजीव शर्मा, कंवरपाल वर्मा, निकुंज सिंघल, प्रवीण कुमार, मनोज गोयल, शालू सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जागरण की शोभा को और बढ़ाया





