उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर: मिलकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Admin Delhi 1
24 Feb 2022 2:13 PM IST
मुज़फ्फरनगर: मिलकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
x

मोबाईल फोन पर पत्नी को टाटा बाय बाय कहकर शुगर मिल कर्मचारी ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक महेन्द्र घुटनों के दर्द की बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहता था। सहकर्मी महेंद्र के आत्महत्या करने से शुगर मिलकर्मियों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से थाना क्षेत्र के गाँव दांदूपुर का रहने वाला महेन्द्र शर्मा पुत्र ज्ञान चन्द शर्मा त्रिवेणी शुगर मिल के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में फिटर की नौकरी करता था। महेन्द्र शुगर मिल के कर्मचारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था। वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त होने पर मिल प्रबन्धन ने महेन्द्र को 2 वर्ष का सेवा विस्तार दे दिया था। मंगलवार को महेन्द्र की रात 10 से प्रात: 6 बजे तक चलने वाली शिफ्ट में ड्यूटी थी। बुधवार प्रात: 61 वर्षीय महेंद्र का गले मे फांसी लगा शव क्रेन मशीन के कुंदे से लटका देख मिलकर्मियों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन शुगर मिल का सिक्योरिटी स्टाफ मौके पर आ गया।


सिक्योरिटी इन्चार्ज सुशान्त ठाकुर के सूचना देने पर कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार ने शुगर मिल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। महेन्द्र की मौत की ख़बर इसके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-पीटते परिजन मौके पर आ गये। बाद में पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के अनुसार मरने से पहले मृतक ने अपनी बेटियों के अलावा पत्नी से मोबाइल फोन पर बात की थी। पत्नी ने बतायाकि देर रात को बुधवार शाम तक घर लौटने की बात कर पति महेन्द्र ने टाटा बाय-बाय कहकर फोन काट दिया था। परिजनों के अनुसार घुटनों में दर्द रहने के चलते मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था।

Next Story