उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को मिला सम्मान, समारोह में दिखा उत्साह

Admindelhi1
13 Jun 2025 12:23 PM IST
Muzaffarnagar: मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को मिला सम्मान, समारोह में दिखा उत्साह
x

मुजफ्फरनगर: विकास भवन के सभागार में आज मेधावी छात्र अलंकरण एवं मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर हाईस्कूल और इंटर परिषदीय बोर्ड परीक्षा में जनपद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें हाईस्कूल के 12 और इंटरमीडिएट के 10 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। पुरस्कृत किये गये सभी छात्र-छात्राओं को 21-21 हजार रूपये की धनराशि के चैक, टेबलेट, प्रशस्ति पत्र और मैडल प्रदान किये गये। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी चैक, मैडल और प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। आज जिन छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, उनमें स्कूल में कु. दिशा, कु. दिव्यांशी यादव, कु. अलीश्वा, कु. आयशा, कु. साक्षी, कु. राधिका चौहान, कु. अजका परवीन, कु. वैष्णवी तायल, राघव, वंश, कु. निवेदी, सूर्य प्रताप राठी तथा इंटरमीडिएट में अश्वनी सैन, लव गर्ग, दीपा, अभिषेक शर्मा, गार्गी मित्तल, श्रेया वर्मा, पिंकी, अनविषा सिंह, अनु सिंह व जैनब बानो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा खेल पुरस्कार पाने वालों में सक्षम पंवार, यशवेन्द्र सिंह, अरमान, हिमांशु, इशिका शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सरकार लगातार शिक्षा और खेलों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। छात्र-छात्रायें किसी भी दिशा में अपना कैरियर बना सकते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को लगातार मेहनत करनी चाहिए, ताकि बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा दिलाने काम किया है, जिससे छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बच्चों से सही दिशा में चलने और देश और समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से कहा कि बच्चों की जिस क्षेत्र में जाने की रूचि है, उन्हें उसी क्षेत्र में जाने दिया जाये, उन पर कोई दबाव नहीं डालना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अवगत कराया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में जनपद की रैंकिंग प्रदेश स्तर पर बेहतर हुई है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रणवीर सिंह ने किया।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, नितिन कुमार जिला समन्वयक, आशीष द्विवेदी, ललित मोहन गुप्ता, सन्दीप कौशिक, साक्षी देशवाल, मीनाक्षी आर्य, पूनम, अजय कुमार, अमित कुमार, मनीष भाटिया, प्रमोद कुमार, मांगेराम, देवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अविनाश, विनीत कुमार, भारत भूषण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व मंत्री अनिल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक, छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक सहित संबंधित लोगों ने मेधावी छात्र अलंकरण का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाईव सम्बोधन देखा। मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए गए पांच छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

Next Story