उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: मेरठ के युवक की सरेआम गोलियां से भूनकर हत्या

Admindelhi1
29 Jan 2025 4:06 PM IST
Muzaffarnagar: मेरठ के युवक की सरेआम गोलियां से भूनकर हत्या
x
"एक युवक की गोली लगने से मौत"

मुजफ्फरनगर: शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में देर रात में सरेआम गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। इस घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिसको पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि आज देर रात में थाना नई मंडी क्षेत्र में टिकैत चौक से अग्रसेन विहार रोड पर स्थित कुसुम हास्पिटल

के पास हमलावरों ने बाइक सवार दो युवकों को घेरकर फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। फायरिंग की सूचना पर मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक युवक की पहचान मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी विशाल देशवाल के रुप में हुई है, जबकि घायल युवक अनुज कुमार लाटियान निवासी अग्रसेन विहार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत व सीओ मंडी रुपाली राव भी मौके पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Story