उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: ससुराल में घुसने से रोकी गई विवाहिता ने घर के बाहर दिया धरना

Admindelhi1
26 May 2025 7:13 PM IST
Muzaffarnagar: ससुराल में घुसने से रोकी गई विवाहिता ने घर के बाहर दिया धरना
x
लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर: जिले के नयी मंडी थाना क्षेत्र स्थित अवधविहार मोहल्ले में एक विवाहिता ने अपने ससुराल में प्रवेश न मिलने पर घर के बाहर धरना शुरू कर दिया। विवाहिता पूजा पाल का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे जबरन घर से निकाल दिया और उसके तीन वर्षीय बेटे को भी उससे छीन लिया।

पूजा पाल की शादी 20 जून 2020 को नितिन नामक युवक से हुई थी। विवाहिता का कहना है कि लंबे समय से ससुराल पक्ष द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और अब दहेज की मांग को लेकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया है।

धरने पर बैठी पूजा का कहना है कि वह अपने बेटे के साथ फिर से घर में रहना चाहती है लेकिन ससुराल वाले उसे अंदर नहीं आने दे रहे हैं। न्याय की उम्मीद में उसने रविवार को ससुराल के सामने ही धरना शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश चंद भगेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता तथा ससुराल पक्ष के बीच सुलह कराने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Next Story