उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: विवाहिता लापता, पिता ने जताया अपहरण और हत्या का अंदेशा

Admindelhi1
21 Jun 2025 12:01 PM IST
Muzaffarnagar: विवाहिता लापता, पिता ने जताया अपहरण और हत्या का अंदेशा
x
"पिता ने बेटी की जान को खतरा बताया"

मोरना: भोपा थाना क्षेत्र के गांव खुशीपुरा में एक विवाहिता के लापता होने से हड़कंप मच गया है। पीड़िता के पिता महमूद ने शाहपुर थाना क्षेत्र के खतौला गांव निवासी एक युवक पर विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

महमूद का कहना है कि आरोपी युवक पहले उनके गांव में ठेके पर ज़मीन लेकर खेती करता था, लेकिन दो माह पूर्व वह ज़मीन छोड़कर चला गया। इसके बावजूद वह अक्सर रात के समय गांव में घूमता देखा जाता था। बीते बुधवार की रात 11:30 बजे उनकी विवाहिता पुत्री, जो इस समय मायके में रह रही थी, अचानक लापता हो गई।

काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो शुक्रवार सुबह अचानक दामाद के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल में उनकी बेटी रोते हुए बताने लगी कि आरोपी ने उसे जबरन कहीं ले जाकर मारपीट की है। पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की जान को खतरा है और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Next Story