उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: लोक अदालत का हुआ शुभारंभ

Admindelhi1
8 March 2025 4:20 PM IST
Muzaffarnagar: लोक अदालत का हुआ शुभारंभ
x
लोक अदालत में NPA लोनों का निस्तारण करें अधिकारी: डॉ अजय कुमार

मुज़फ्फरनगर: जनपद न्यायालय में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश डॉ अजय कुमार, अपर जिला जज अंजनी कुमार सिंह, रितेश सचदेवा और बार संघ एवं सिविल बार के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान जनपद न्यायाधीश डॉक्टर अजय कुमार ने बैंक अधिकारियों को एनपीए हो चुके लोनों को रिकवर करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश डॉ अजय कुमार ने बैंक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि NPA हो चुके लोनों को कम से कम इंटरेस्ट के पर निस्तारण करें। जिससे राष्ट्र का कम से कम नुकसान हो।

अपर जिला जज अंजनी कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि पिछले कई सालों से मुजफ्फरनगर की अदालत प्रदेश में वादों के निस्तारण करने के मामले में शीर्ष स्थान पर रही है।

Next Story