उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: नशे की हालत में युवक ने अपने बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतारा

Admindelhi1
1 May 2025 3:38 PM IST
Muzaffarnagar: नशे की हालत में युवक ने अपने बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतारा
x
आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर: जानसठ क्षेत्र के गांव अहरोड़ा में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। बुधवार रात की इस घटना में मिंटू नाम के आरोपी ने 72 वर्षीय सुंदर पाल वाल्मीकि की तवे से पीटकर जान ले ली।

सुंदर पाल गांव मुस्तफाबाद के एक पेट्रोल पंप पर सफाई कर्मचारी थे। उनका बेटा मिंटू गन्ना छीलने का काम करता है। घटना के समय मिंटू नशे में था। शराब पीने के बाद पिता-पुत्र के बीच मामूली कहासुनी हुई। इसी दौरान मिंटू ने रोटी सेकने वाले लोहे के तवे से पिता पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में सुंदर पाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से आरोपी मिंटू फरार है।

जानसठ क्षेत्राधिकारी यतेन्द्र नागर के अनुसार, गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Next Story