- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- IGRS शिकायतों का...
उत्तर प्रदेश
IGRS शिकायतों का निस्तारण करने में मुजफ्फरनगर को मिली द्वितीय रैंक
Shantanu Roy
5 Jan 2023 11:01 AM GMT

x
बड़ी खबर
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, संपूर्ण समाधान दिवस संदर्भ, ऑनलाइन संदर्भ, भारत सरकार पीजी पोर्टल, उपमुख्यमंत्री/मंत्री संदर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आर्थिक मदद, एंटी भू माफिया, महिला हेल्प डेस्क, सीएससी लोकवाणी केंद्र, आदि की शिकायतों का निस्तारण किया गया और उन्होंने कहा अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय बनाकर ईमानदारी के साथ बेहतर कार्य किया। जिसके परिणाम स्वरुप जनपद को द्वितीय रैंक प्राप्त हुई। इसके लिये सभी अधिकारीगण बधाई के पात्र है।
उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को सुलभता से मिलें और जनपद की बेहतर कानून व्यवस्था के साथ जनपद का बहुमुखी विकास कराना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। जिलाधिकारी के कार्यालय में जो शिकायत आती हैं उनको बड़ी विशेषता से सुनते हैं। फरियादियों को एक-एक कर हर समस्या का समाधान भी करते हैं। मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शिकायत निस्तारण करने के निर्देश देते है। साथ-साथ उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ताओं की पूर्ण संतुष्टि ही शिकायत निस्तारण का पैमाना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरविन्द कुमार मिश्र की प्रशंसा की।
Next Story