- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: शादी की...
उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar: शादी की पहली सालगिरह पर विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया
Admindelhi1
2 March 2025 1:19 PM IST

x
"परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप"
मुज़फ्फरनगर: थाना नई मंडी क्षेत्र के जैन मिलन विहार स्थित गर्ग हॉस्पिटल में एक विवाहिता की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। 23 वर्षीय पूनम की 28 फरवरी को इसी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मृतका के पति सुमित ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पूनम को थप्पड़ मारे, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों का कहना है कि पूनम की मौत अस्पताल की लापरवाही के कारण हुई है।
गौरतलब है कि आज ही के दिन, एक साल पहले, खतौली के गांव पलड़ी निवासी पूनम का विवाह भोपा थाना क्षेत्र के गांव निर्गाजनी निवासी सुमित से हुआ था। शादी की पहली सालगिरह पर पूनम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
फिलहाल, घटना स्थल पर थाना नई मंडी पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जमा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsमुज़फ्फरनगरशादीपहली सालगिरहविवाहितामौतपरिजनोंहंगामाMuzaffarnagarmarriagefirst anniversarymarried womandeathfamilyuproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





