उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: गौ माता के सम्मान में दिव्यांग ने किया अनुकरणीय संकल्प

Admindelhi1
13 Jun 2025 12:46 PM IST
Muzaffarnagar: गौ माता के सम्मान में दिव्यांग ने किया अनुकरणीय संकल्प
x

मुजफ्फरनगर: हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर दंडवत कांवड़ यात्रा पर निकले एक पैर से दिव्यांग मोहित भोले का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। मोहित ने इस अनूठी यात्रा का उद्देश्य बताया, सनातनियों को एकजुट करना और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना।

शिव चौक स्थित तुलसीधाम पार्क में गौ सेवक निशु धीमान ने मोहित का पुष्पमालाओं और स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। वहीं प्रजापति समाज के युवाओं ने ठंडे शरबत की छबील लगाकर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति ने भी मोहित को माला पहनाकर सम्मानित किया।

दिव्यांग मोहित ने बताया कि उन्होंने यह दंडवत यात्रा 12 मई को हरिद्वार से शुरू की थी और यह लगभग 200 किलोमीटर का सफर तय कर 20 जुलाई तक सोनीपत पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को जलाभिषेक है, और वह तीन दिन पहले गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।

मोहित ने सभी हिंदुओं से जातिवाद से ऊपर उठकर एकजुट रहने की अपील की। साथ ही, उन्होंने अपने समर्पण और श्रद्धा के बल पर यह संदेश देने की कोशिश की है कि दृढ़ संकल्प से कोई भी बाधा असंभव नहीं होती।

शिव भक्त सुमित ने बताया कि मोहित रोजाना 2 से 3 किलोमीटर दंडवत करते हुए यात्रा कर रहे हैं, जो बेहद प्रेरणादायक है।

Next Story