- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुजफ्फरनगर: जनता दर्शन...
उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने जन समस्याओं का किया निस्तारण
Admin Delhi 1
6 April 2022 2:30 PM IST

x
स्टेट न्यूज़: कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई, जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
Next Story





