उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: डिप्टी मैनेजर का अपहरण और हत्या का मामला

Admindelhi1
20 Sept 2025 12:51 PM IST
Muzaffarnagar: डिप्टी मैनेजर का अपहरण और हत्या का मामला
x

मुज़फ्फरनगर: टोल प्लाज़ा पर काम करने वाले डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे की हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, टोल प्लाज़ा पर ड्यूटी के दौरान दो कर्मचारी शुभम और शिव मलिक शराब के नशे में धुत होकर बैठे थे। जब डिप्टी मैनेजर ने उन्हें डांटा और अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा, तो विवाद बढ़ गया। दोनों आरोपियों ने मिलकर डिप्टी मैनेजर को जबरन गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया।

कुछ घंटों बाद मेरठ की गंगनहर में उनकी लाश बरामद हुई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में दोनों आरोपियों को कस्टडी में ले लिया है। इस वारदात ने टोल प्लाज़ा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और कर्मचारियों में भी भय का माहौल है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि यह मामला सिर्फ हत्या का नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी का भी है।

Next Story