उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: लव जिहाद का मामला आया सामने गया, युवक गिरफ्तार

Admindelhi1
13 March 2025 10:37 AM IST
Muzaffarnagar: लव जिहाद का मामला आया सामने गया, युवक गिरफ्तार
x
"तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज"

मुजफ्फरनगर: अपना असली नाम व धर्म छिपाकर एक युवती से धोखे से शादी कर लव जिहाद की घटना को अंजाम देने वाले शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने व मारपीट की घटना से पीडि़त युवती की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लव जिहाद की घटना को अंजाम देने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। थाना नई मण्डी प्रभारी दिनेश चन्द्र ने पुलिस टीम के साथ आज अपना नाम व धर्म छुपाकर महिला का शोषण व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले अभियुक्त को एटूजेड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार एक युवती ने थाना नई मण्डी पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि थाना क्षेत्र नई मण्डी निवासी माजिद नें अपना नाम अंश चौधरी बताकर व अपनी पहचान छिपाकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया तथा शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। अभियुक्त द्वारा वादिया पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरूद्ध मु0 अ0सं0- 120/2025 धारा-69,115(2),351(2),318(4),336(3),340(2) बीएनएस व धारा 3/5(1) में दर्ज किया तथा उसकी गिरफ्तारी हेतू थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया।

पुलिस टीम ने आज माजिद को मुखबिर की सूचना पर एटूजेड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम माजिद पुत्र वाहिद निवासी सराय साहसी दीवानो वाली मस्जिद सहारनपुर हाल पता सरवट फाटक के पास मौहल्ला सुभाषनगर थाना नई मण्डी बताया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 आधार कार्ड बरामद किए हैं, जिनमें दोनो आधार कार्ड पर एक ही नम्बर व नाम अलग-अलग हैं।

Next Story