- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: खेत में...
Muzaffarnagar: खेत में शव मिलने से क्षेत्र में दहशत, पास में मिला चाकू और मोटरसाइकिल

मुजफ्फरनगर: सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. शव पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं. जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है.पुलिस ने रविवार को बताया कि यहां एक गांव के खेत में एक दलित व्यक्ति का शव मिला है. जिस पर चाकू से वार किया गया है. मृतक की पहचान सोनू (29) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सोनू शनिवार को एक फ़ोन कॉल आने के बाद घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा.
उसका शव ककरोली थाना क्षेत्र के गढ़ी फिरोज़ाबाद गांव में एक गन्ने के खेत में मिला. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया कि शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे. मौके से खून से सना एक चाकू और युवक की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. बंसल ने कहा कि अपराध में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.





