उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: भाजपाईयों ने गांधीनगर में हर्षोल्लास से पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया

Admin Delhi 1
6 April 2022 8:53 AM GMT
मुजफ्फरनगर: भाजपाईयों ने गांधीनगर में हर्षोल्लास से पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया
x

स्टेट न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस को भाजपा कार्यालय गांधीनगर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाषण भी सुना और पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व चेयरमैन डा. सुभाष शर्मा, वरिष्ठ नेता राजीव गर्ग, यशपाल पंवार, सुनील सिंघल, संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण टेलर, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, महामंत्री विजय सैनी, जिला मंत्री सुधीर खटीक, श्रीमती रेणू गर्ग, संजय धीमान, प्रवीण शर्मा, कमल शर्मा, सभासद विकास गुप्ता, संदीप शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Next Story