उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: हाईवे हादसे में बाइक सवार की मौत, मंसूरपुर में मचा कोहराम

Admindelhi1
3 May 2025 3:46 PM IST
Muzaffarnagar: हाईवे हादसे में बाइक सवार की मौत, मंसूरपुर में मचा कोहराम
x
"bike rider dies"

मुजफ्फरनगर: दिल्ली देहरादून हाईवे पर बाइक पर जा रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर भारी हंगामा किया और एम्बुलेंस को भी रोक दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने भी वहां पहुंचकर हंगामा किया और यातायात जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला के पास हाईवे पर स्थित ईंट भट्टे के पास शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। गांव चंदसीना निवासी युवक विपिन कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर हाईवे से होकर गुजर रहा था। नावला गंाव के पास ही तेज गति से आती ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने विपिन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को एम्बुलेंस बुलाकर उपचार के लिए भिजवाने की व्यवस्था की और परिजनों को भी सूचित कर दिया।

Next Story