उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: 30 व 31 मार्च को भी खुले रहेंगे बैंक व कोषागार

Admindelhi1
29 March 2025 4:46 PM IST
Muzaffarnagar: 30 व 31 मार्च को भी खुले रहेंगे बैंक व कोषागार
x
"शासन ने जारी किए आदेश"

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा 30 मार्च (रविवार) एवं 31 मार्च (ईद-उल-फितर) को सरकारी लेन-देन करने वाली सभी बैंक शाखाओं एवं कोषागार को कार्यदिवस की भांति खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

यह निर्णय शासनादेश संख्या-4/2025/ए-1-35 दस-2025-10-1099/276/2020, 11 मार्च के अनुपालन में लिया गया है, जो वित्तीय नियम संग्रह खंड-5, भाग-2 के प्रस्तर 503 के तहत लागू किया गया है। इस आदेश के तहत वित्तीय वर्ष के अंतिम दो दिनों में सभी सरकारी लेन-देन सुचारू रूप से संपन्न हो सकें, इसके लिए बैंक शाखाएं एवं कोषागार नियमित कार्यदिवस की भांति खुले रहेंगे।

Next Story