- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar:...
Muzaffarnagar: प्राधिकरण की टीम ने 30 बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने खतौली में दो स्थलों पर लगभग 30 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली में अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता प्रवीन, सुशील, अनिल आदि द्वारा स्थल-खसरा नं०-183, 199, 200, 201 खतौली रूरल, बुढ़ाना रोड कस्बा खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 25 बीघा एवं विकेश कुमार, श्रीनिवास, विनोद कुमार, राजवीर पुत्रगण विजय सिंह आदि द्वारा स्थल-खसरा नं०-273, ग्राम खतौली रूरल जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 5 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों/प्लॉटिंगकर्ता द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र खतौली में उक्त दो स्थलों पर लगभग 30 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा.





