उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: प्रशासन ने मीरापुर चुनाव की तैयारी की शुरू

Admindelhi1
27 Sept 2024 11:24 AM IST
Muzaffarnagar: प्रशासन ने मीरापुर चुनाव की तैयारी की शुरू
x
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई

मुजफ्फरनगर: जिला पंचायत सभागार में समस्त प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ 16-मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2०24 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने समस्त समस्त प्रभारी अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगामी उपचुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। उन्होंने निर्देश दिए जिन अधिकारी व कार्मिकों को निर्वाचन से संबंधित भी दायित्व सौंपे गए है, उनको एक बार अच्छे से पढ़ ले और समझ ले तथा उप चुनाव को सकुशल संपन्न कराएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी द्वारा पहले से निरीक्षण कर लिया जाए कि बूथ की बिल्डिंग ठीक है या नहीं, वहां तक वाहन जा सकता है या नहीं, इसको ठीक से देख कर ही रूट चार्ट बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्मिकों का डाटा फीड शीघ्र कर लिया जाए। इसके अतिरिक्त सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को समय से पूरा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार, सहित सभी संबंधित अधिकारीगण पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे्।

Next Story