- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: 17...
उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar: 17 वर्षीय बहन के साथ बलात्कार के आरोपी को 10 वर्ष कारावास
Tara Tandi
28 Feb 2025 11:57 AM IST

x
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने, रिश्ते की 17 वर्षीय बहन के साथ बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और उस पर 10 हज़ार रुपये जुर्माना भी लगाया। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अदालत में विशेष शासकीय अधिवक्ता विनय कुमार अरोड़ा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पॉक्सो अधिनियम अदालत के विशेष न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह ने करीब नौ वर्ष पुराने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपी दीपक कुमार को 17 वर्षीय फुफेरी बहन का अपहरण कर बलात्कार करने का दोषी ठहराया। अदालत ने दोषी को दस साल कैद की सजा सुनाते हुए उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अरोड़ा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर अक्टूबर 2016 में शामली के आदर्श मंडी थाना पुलिस ने 17 वर्षीय फुफेरी बहन के साथ बलात्कार करने के आरोप में दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि पीड़ित लड़की का दीपक ने अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने विवेचना पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया और पाक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोपी दीपक कुमार को आईपीसी की धारा 366 (अपहरण) व 376 (दुष्कर्म) के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
TagsMuzaffarnagar 17 वर्षीय बहनबलात्कार आरोपी10 वर्ष कारावासMuzaffarnagar 17 year old sisterrape accused10 years imprisonmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





