- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: सगाई...
उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar: सगाई टूटने से दुखी युवक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
Tara Tandi
1 May 2025 2:03 PM IST

x
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस इलाके में कथित रूप से अपनी सगाई टूटने से क्षुब्ध 19 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मदीना कॉलोनी में रहने वाले अनस नामक युवक ने बुधवार को एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक उसकी सगाई एक सप्ताह पहले ही हुई थी और वह कथित रूप से सगाई टूटने से काफी परेशान था। सूत्रों ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें उसने अपने तीन दोस्तों का नाम लेते हुए आरोप लगाया था कि उसकी हालत के लिए वे लोग जिम्मेदार हैं। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
TagsMuzaffarnagar सगाई टूटनेदुखी युवक आत्महत्याफंदे लटका मिला शवMuzaffarnagar engagement brokensad youth commits suicidebody found hangingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





