उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: एक युवक पर 10 वर्षीय किशोर का कुकर्म कर वीडियो बनाने का आरोप

Admindelhi1
5 Jun 2025 10:14 AM IST
Muzaffarnagar: एक युवक पर 10 वर्षीय किशोर का कुकर्म कर वीडियो बनाने का आरोप
x
पुलिस जांच में जुटी

मीरापुर: थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर से मोहल्ले के ही एक युवक ने कुकर्म कर डाला तथा अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी वीडियो वायरल कर दी। पीडित की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

पीडित किशोर की माता ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसका 10 वर्षीय पुत्र खतौली रोड पर स्थित राजवाहे पर नहाने के लिए गया था। उसी दौरान उसके पडोस में रहने वाला युवक उसके पुत्र को बहला फुसला कर जंगल में ले गया और वहां ले जाकर उसके कुकर्म कर डाला तथा उसके एक साथी ने वीडियो बना ली। इसके बाद किशोर को जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण बच्चा डर गया और उसने घर जाकर परिजनों को कुछ नहीं बताया और गुमसुम रहने लगा।

बुधवार को बच्चे ने अपने परिजनों से घटना का जिक्र किया तो उन्हें मामले की जानकारी लगी उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया गया कि तहरीर देने के बाद पीडित किशोर की मां पर फैसले के लिए दबाव बनाया गया तथा तहरीर की सूचना मिलते ही आरोपी युवक फरार हो गये हैं।

सम्भलहेडा चौकी प्रभारी आनंद कुमार द्वारा बताया गया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच पडताल की जा रही है। इस मामले में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके हिसाब से आरोपियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Next Story