उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: भोपा रोड पर सम्राट शाखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुई

Admindelhi1
24 March 2025 4:13 PM IST
Muzaffarnagar: भोपा रोड पर सम्राट शाखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुई
x

मुजफ्फरनगर: भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 23 मार्च 2025, रविवार को एस. डी. मेडिकल, भोपा रोड पर प्रातः 10 बजे किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिन सिंघल (प्रांतीय संयोजक, रक्तदान शिविर) का सानिध्य प्राप्त हुआ। सम्राट शाखा की ओर से मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने सभी सदस्यों और रक्तदाताओं का हार्दिक स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान करने में दाता का कुछ भी खर्च नहीं होता, लेकिन यही रक्त जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकता है। उन्होंने सम्राट शाखा द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्य की सराहना की।

रक्तदान शिविर में कुल 18 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम के चेयरमैन सुनील गर्ग रहे। इस अवसर पर अजय अग्रवाल (एडवोकेट), प्रेम प्रकाश (एडवोकेट), ई. पी. के. गुप्ता, सौम्य कुच्छल, सौरभ गुप्ता, अमित बंसल, विनय शर्मा, अमित राय जैन और मोनिका शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Next Story