उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: आर्य समाजों में फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट देने वाले 2 गिरफ्तार

Admindelhi1
6 March 2025 7:02 PM IST
Muzaffarnagar: आर्य समाजों में फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट देने वाले 2 गिरफ्तार
x
"आर्य समाज और अन्य संबंधित संस्थाओं में हड़कंप"

मुजफ्फरनगर: जनपद में बिना सत्यापन के कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर शादी प्रमाणपत्र जारी करने वाले वैदिक भारत फाउंडेशन तेजलहेडा के सचिव सतीश आर्य व अनगिनत शादियों में गवाह रहे ब्रह्म सिंह को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई से आर्य समाज और अन्य संबंधित संस्थाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन में वैदिक भारत फाउंडेशन तेजलहेडा, आर्य समाज आदर्श कॉलोनी, आर्य समाज शहर संस्था के पदाधिकारियों के खिलाफ विगत दस दिसंबर को एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस जांच में पता चला कि इन संस्थाओं की ओर से अनेक फर्जी शादी कराये जाने के प्रमाण मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी और आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में गिरफ्तार गवाह ब्रह्म सिंह ने बताया कि वह अधिकतर शादियों में गवाह के रूप में मौजूद रहता था, लेकिन इसके बदले वह कोई पैसा नहीं लेता था, बल्कि उसे बस खाने को लड्डू दिए जाते थे। सिविल लाइन पुलिस

सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है और विवेचना के दौरान कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story