- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: 19...
उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar: 19 वर्षीया युवती से दुष्कर्म ,डॉक्टर गिरफ्तार
Tara Tandi
8 Jun 2025 5:55 PM IST

x
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर: जिले के भोपा क्षेत्र में शनिवार शाम अपने क्लीनिक में 19 वर्षीया युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान वीरपाल सहरावत के रूप में हुई है। वह भाजपा का मंडल अध्यक्ष भी रह चुका है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविशंकर ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने डॉ. वीरपाल सहरावत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक बीमार होने पर पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ डॉ. सहरावत के क्लीनिक गई थी तभी चिकित्सक उसे अकेले क्लीनिक के अंदर एक केबिन में ले गया जहां जांच के दौरान उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
रविशंकर ने बताया कि उसने विरोध किया और जब पीड़िता के भाई ने चिकित्सक को रोकने की कोशिश की तो उससे भी मारपीट की। पुलिस ने बताया कि घटना की खबर मिलने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी चिकित्सक की पिटाई की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
TagsMuzaffarnagar 19 वर्षीया युवती दुष्कर्मडॉक्टर गिरफ्तारMuzaffarnagar 19 year old girl rapeddoctor arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





