- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar: कोतवाली...
उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar: कोतवाली पुलिस ने दाल मंडी में चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान
Admindelhi1
6 March 2025 7:10 PM IST

x
"दुकानदारों को दी कड़ी चेतावनी"
मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दाल मंडी, पान मंडी और आलू मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बाजार पहुंचकर दुकानदारों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि यदि दुकान के बाहर अवैध रूप से रखा सामान नहीं हटाया गया तो उसे जब्त कर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
होली और रमजान के मद्देनज़र बाजार में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन अतिक्रमण के कारण मंडी क्षेत्र में लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर दुकानदारों ने फुटपाथ या सड़क पर अतिक्रमण जारी रखा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर ही संचालित करें, ताकि आम लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Tagsमुज़फ्फरनगरकोतवालीपुलिसदाल मंडीअतिक्रमणविरोधीअभियानदुकानदारोंकड़ी चेतावनीMuzaffarnagarKotwaliPoliceDal Mandiencroachmentanticampaignshopkeepersstrict warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





