उत्तर प्रदेश

Mussoorie: पुलिस शिकायत के बाद महिला पर हमला, पड़ोसियों का कृत्य

Admindelhi1
13 May 2025 4:08 PM IST
Mussoorie: पुलिस शिकायत के बाद महिला पर हमला, पड़ोसियों का कृत्य
x
"पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर गए"

मसूरी: थाना क्षेत्र के ग्राम ढ़बारसी निवासी महिला को पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत करना भारी पड़ गया। पीड़ित महिला के घर पहुंचने पर पड़ोसियों ने महिला को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर गए।

फरजाना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाले आस मोहम्मद के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने का एक शिकायती पत्र पुलिस के उच्च अधिकारी को दिया था। जिसकी पूछताछ के लिए महिला को मसूरी थाने में बुलाया गया था आरोपी आस मोहम्मद को भी बुलाया मगर वह थाने में नहीं पहुंचा। आरोप है कि महिला जब थाने से अपने घर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नगायच ने बताया कि फरजाना की तहरीर के आधार पर आस मोहम्मद, आमिर, शेरखान, जुबैर, रिहाना, सोनी व हामिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Next Story