उत्तर प्रदेश

Mussoorie: मोबाइल शॉप संचालक ने कस्टमर के खाते से साढ़े चार लाख निकाले

Admindelhi1
24 March 2025 2:38 PM IST
Mussoorie: मोबाइल शॉप संचालक ने कस्टमर के खाते से साढ़े चार लाख निकाले
x
"ठीक करने के लिए दिया था मोबाइल"

मसूरी: सिकरोडा में खराब हुए मोबाइल को ठीक करने के लिए देना बिल्डिंग मेटीरियल सप्लायर को महंगा पड़ गया। आरोप है कि मोबाइल शॉप संचालक ने फोन पे के जरिये उनके खाते से साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी अब दुकान बंद कर भाग गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

मसूरी क्षेत्र के गांव सिकरोड़ा निवासी शोएब ने बताया कि उनके पिता सिकरोड़ा रेलवे फाटक के पास बिल्डिंग मेटीरियल का कारोबार करते हैं। उसके पिता का मोबाइल फोन खराब हो गया था। जिसे 12 मार्च को अपनी दुकान के पास मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के संचालक को दिया था। उसने एक सप्ताह में मोबाइल फोन ठीक करने का समय दिया। एक सप्ताह बाद जब उनके पिता अपना मोबाइल फोन लेने उसकी दुकान पर गये तो दुकान बंद मिली। फोन किया तो उसने बीमार होना बताया। दोबारा फोन करने पर उसका मोबाइल बंद हो गया। इसी बीच वह बैंक गए तो उनको पता चला कि उनके खाते से 12 मार्च से 16 मार्च के बीच साढ़े चार लाख रुपये निकल गए। बार-बार प्रयास करने के बाद भी दुकानदार से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बारे में एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। दुकानदार को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

Next Story