उत्तर प्रदेश

Mussoorie: घर में हादसा, फिसलने से गर्भवती की मौत

Admindelhi1
21 Jun 2025 2:08 PM IST
Mussoorie: घर में हादसा, फिसलने से गर्भवती की मौत
x

मसूरी: गांव नूरपुर में छह माह की गर्भवती की पैर फिसलने से मौत हो गई। मसूरी के गांव नूरपुर निवासी मोहित ने बताया कि उनकी पत्नी सुरेखा छह माह की गर्भवती थीं। वह सोमवार सुबह घरेलू कार्य कर रही थीं तभी उनका पैर फिसल गया जिससे वह पेट के बल जमीन पर गिर गईं। परिजनों ने उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में भर्ती कराया मगर वहां से सुरेखा को दिल्ली के लीलावती अस्पताल में रेफर कर दिया गया फिर वहां से भी उन्हें गंगाराम भेज दिया गया लेकिन रक्त नहीं रूका और संक्रमण फैल गया।

महिला की स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण सुरेखा को यशोदा अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story