उत्तर प्रदेश

हाथरस में मुस्लिम समाज ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

Bhumika Sahu
15 Aug 2022 8:05 AM GMT
हाथरस में मुस्लिम समाज ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
x
विशाल तिरंगा यात्रा

हाथरस। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनपद में सोमवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र भक्ति के गीतों पर युवा झूमते हुए नजर आए। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

पूरे देश में जश्न का माहौल है। देश का हर एक नागरिक देश भक्ति के प्रति भाव विभोर हो रहा है। हर घर तिरंगा लहरा रहा है। आजादी का जश्न देखते ही बन रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद में मुस्लिम समाज के लोगों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली।
यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। साथ ही क्षेत्रीय समाज सेवी व राजनिक नेता भी यात्रा में शमिल हुए। इस बीच यात्रा के दौरान युवा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्र गीतों पर झूमते हुए नजर आए।


Next Story