उत्तर प्रदेश

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बढ़ाई देश में महंगाई: डॉ. संजय निषाद

Admin Delhi 1
15 Sep 2022 7:01 AM GMT
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बढ़ाई देश में महंगाई: डॉ. संजय निषाद
x

सिटी न्यूज़: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद बागपत पहुंचे। इस दौरान निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनका एक विवादित बयान सामने आया है। जिसमें वह एक विशेष समुदाय को निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मदरसों के चल रहे सर्वे पर कहा कि मदरसों से ही अपराधी और आतंकवादियों के लिंक मिलते हैं। मुस्लिम धर्मगुरु मदरसों पर लगे दाग को धोने के लिए मदरसों के सर्वे का समर्थन करें। निषाद के इस बयान के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है।

सबसे ज्यादा गरीब मुसलमानों में है : संजय निषाद

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि मदरसों को लेकर भड़काऊ बयान देने वाले मौलानाओं के खिलाफ अब उनकी ही बिरादरी खड़ी हो गई है। क्योंकि सच्चर कमेटी कि रिपोर्ट कहती है कि सबसे ज्यादा गरीब मुसलमानों में है और उनको गरीब बनाने वाले भी उनके ही लोग हैं। उनके ही लोगों ने हाथी और साइकिल की सरकार बनवाई और इन सरकारों के वजह से ही मुस्लिम समाज गरीब है। अब इनको राशन देकर सरकार को खिलाना पड़ रहा है। जिस तरह से अयोध्या में मस्जिद हटाकर राम मंदिर बन रहा है। इस तरह ही देशभर में मंदिरों के पास से मस्जिदों को हटाया जाना चाहिए।

दंगों पर विराम : मंत्री

अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन सभी को फ्री में अनाज और मकान दे रहे हैं। सरकार मुस्लिम बच्चों को शिक्षा देने में जुटी हुई हैं। लेकिन विपक्ष मौलानाओं के साथ मिलकर मुस्लिम समाज को भ्रमित कर रहा है। जब से देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है तब से दंगों पर विराम लग गया है। एनडीए सरकार का साफ संदेश है, अगर कोई दंगा करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Next Story