- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुस्लिम पर्सनल लॉ...
उत्तर प्रदेश
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कोई वजूद नहीं, देश का मुसलमान विकास का समर्थक: इंद्रेश कुमार
SHIDDHANT
4 April 2026 10:17 PM IST

x
Varanasi वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने यूसीसी के विरोध को लेकर अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने एलपीजी के मुद्दे और वैश्विक संघर्ष के प्रभाव पर भी खुलकर बात की।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कोई अधिकृत संस्थान नहीं है। यह एक प्राइवेट संस्था है, जिसको कुछ लोगों ने बनाया है। पर्सनल लॉ बोर्ड कोर्ट में हार चुका है। उन्होंने कहा कि मुसलमान बोर्ड के साथ नहीं खड़ा हुआ। जब यह बोर्ड मुसलमानों को ही अपने लिए हितकर नहीं लगता तो बाकियों को इस मामले में सोचने की जरूरत नहीं है। इसलिए चाहे वक्फ बोर्ड हो या पर्सनल लॉ बोर्ड, देश का मुसलमान केवल शांति चाहता है। मुसलमान विकास चाहता है। ऐसी कट्टरताओं के साथ हिंदुस्तान नहीं चलेगा, इसलिए इन कट्टरताओं से मुक्त होकर हिंदुस्तान आगे बढ़ेगा।
देश में ईंधन संकट को लेकर विपक्षी हमले से जुड़े एक सवाल पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि यह एक सच्चाई है कि रूस, यूक्रेन, अमेरिका, ईरान और इजरायल से जुड़े संघर्षों के कारण दुनिया भर के लोग संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन भारत ने चाहे ईरान, रूस या अन्य स्रोतों से हो, अब तक तेल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ बोलता है। भारत में अभी तक तेल की कोई कमी नहीं आने दी है। ऊपर से तेल भारत में सस्ता हो गया है। कहीं कोई संकट दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए विपक्ष को झूठ बोलकर देश को नहीं भड़काना चाहिए। अगर कोई कमी भी है तो विपक्ष को सरकार को स्थिति सुधारने का सुझाव देना चाहिए, न कि लोगों को भड़काना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा कि सीएम ममता बनर्जी किसी की सगी नहीं हैं। उनको राज्य के वोटर से कोई लगाव नहीं है। वह वोटरों को सीधा धमकी दे रही हैं। इससे साफ हो जाता है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी किसी से कोई संबंध नहीं रखना चाहती हैं।
Tagsइंद्रेश कुमार बयानUCC विवादमुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्डRSSईंधन संकटविपक्ष पर आरोपममता बनर्जीबंगाल चुनावराजनीतिक बयानवाराणसी न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





