उत्तर प्रदेश

बच्चों की लंबी उम्र के लिए मुस्कान-रविता ने रखा व्रत, जेल में हुई अहोई पूजा

nidhi
2 Nov 2026 10:49 AM IST
बच्चों की लंबी उम्र के लिए मुस्कान-रविता ने रखा व्रत, जेल में हुई अहोई पूजा
x
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद मुस्कान और रविता ने अहोई अष्टमी पर अपनी संतानों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखा। अपने-अपने पतियों की हत्या के मामलों में मृत्युदंड की सजा पा चुकीं दोनों महिलाओं के साथ जेल की 20 से अधिक महिला बंदियों ने भी रविवार, एक नवंबर को उपवास किया। जेल प्रशासन ने उनके लिए पूजन सामग्री और आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं। सौरभ राजपूत हत्याकांड में सजा पाने वाली मुस्कान ने अपनी दोनों बेटियों के लिए व्रत किया। वहीं, अमित कश्यप की हत्या के मामले में मृत्युदंड की सजा पाने वाली रविता ने भी अपने बच्चों की कुशलता की प्रार्थना की। पति अतुल पंवार की हत्या के मामले में जेल में बंद दामिनी ने अपने बेटे के लिए उपवास रखा।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जेल के प्रावधानों के अनुसार व्रत रखने वाली महिला बंदियों को जरूरी सुविधाएं दी गईं। तारों को अर्घ्य देने के बाद पूजा पूरी करने की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बैरक बंद करने के समय में भी आवश्यक बदलाव किए गए।
Next Story