- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दिवाली की रात हत्या,...
उत्तर प्रदेश
दिवाली की रात हत्या, कांग्रेस नेता ने बीजेपी विधायक के वकील भाई को मार डाला
jantaserishta.com
9 Nov 2026 10:28 AM IST

x
फैली सनसनी.
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दीपावली की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. चुनावी रंजिश के चलते बीजेपी विधायक अर्चना पांडे के पारिवारिक भाई और अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं. मुख्य आरोपी कांग्रेस जिला महासचिव अमूल दीक्षित बताया जा रहा है जो घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए कुल पांच टीमों का गठन किया है.
आपको बता दें कि जिले में दीपावली की रात छिबरामऊ कोतवाली के पास अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक भाजपा विधायक अर्चना पांडे का पारिवारिक भाई था. इस सनसनीखेज वारदात को कांग्रेस के जिला महासचिव अमूल दीक्षित ने अंजाम दिया जिस पर चार राउंड फायरिंग करने का आरोप है.
घटना की जानकारी मिलते ही छिबरामऊ से विधायक अर्चना पांडे मौके पर पहुंचीं और फूट-फूट कर रोती नजर आईं. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में कुल पांच टीमों को लगाया गया है.
हत्या के पीछे की मुख्य वजह चुनावी रंजिश और जमीन का विवाद बताई जा रही है जिसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. मृतक के भाई धीरज चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी अमोल दीक्षित का उनके छोटे भाई से झगड़ा हुआ था और उसे थप्पड़ मारा गया था. जब अनुज इस बात का विरोध करने गए तो आरोपी ने पिस्तौल निकालकर चार राउंड गोलियां चला दीं.
यह घटना शाम करीब साढ़े छह बजे थाने के सामने वाली गली में हुई जिसमें वकील अनुज कुमार चतुर्वेदी की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और सबूत जुटाने में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





