उत्तर प्रदेश

अवैध संबंध में बाधक बने पति की हत्या

Admin4
6 July 2023 10:20 AM GMT
अवैध संबंध में बाधक बने पति की हत्या
x
रामपुर। पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके दोस्त की मदद से अवैध संबंध में बाधक बने पति की हत्या करा दी। मृतक की पत्नि के उसके ममेरे भाई (देवर )से अवैध संबंध थे। पति इसका विरोध करता था। इसलिए पत्नी ने पति को अपने रास्ते से हटा दिया। मामले में मुख्य आरोपी फरार है।
बुधवार को एएसपी डा. संसार सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि गांव वजीनगर निवासी लाखन (25) बिजली मिस्त्री था। घरों में बिजली फिटिंग का काम किया करता था। शुक्रवार सुबह (30 जून) उसका शव रायपुर गांव में सड़क किनारे मिला था। इस मामले में मृतका की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बुधवार को इस मामले में पुलिस ने आरोपी जिला बिजनौर के थाना बिलारी के गांव सिहारी निवासी बिजनेश को रायपुर गांव के पास गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बिजनेश ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। उसके बाद पुलिस ने मृतक लाखन की पत्नी कुसुम को भी गिरफ्तार किया। मृतक लाखन की पत्नी कुसुम ने बताया कि वह ममेरे भाई प्रदीप भगत से प्यार करती थी। उसके जीवित रहने के कारण दोनों का एक साथ हो पाना संभव नहीं था। प्रदीप भगत से फोन पर बात करने पर पति लाखन इसका विरोध किया करता था। उसी के चलते हत्या कर दी। घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
Next Story