उत्तर प्रदेश

मंदिर पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

Admin Delhi 1
3 July 2022 9:28 AM GMT
मंदिर पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या
x

अयोध्या क्राइम न्यूज़: अयोध्या जिले के भूआपुर देवगांव मे मंदिर पर सो रहे एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक शनिवार रात को अधिक गर्मी होने के कारण मंदिर पर सो रहा था। सुबह जब गांव के लोग पहुंचे तो उन्होंने युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अज्ञात लोगों ने देर रात किया हमला: अमेठी जिले के अंगूरी थाना क्षेत्र के शिवरतनगंज गांव का निवासी पंकज शुक्ला(35) पुत्र नारायण शुक्ला 2 दिन पहले अपने नानी के घर आया हुआ था। पंकज अधिक गर्मी होने के कारण शनिवार रात को गांव के ही हनुमान मंदिर पर सोने चला गया था। रात में अज्ञात लोगों ने पंकज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने पंकज का गला रेतकर हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस: सुबह जब कुछ लोग मंदिर पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही सभी गांव वाले मंदिर पर एकत्र हो गए। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस का बयान: पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Next Story