उत्तर प्रदेश

लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते एक दोस्त की हत्या

Rani Sahu
8 Oct 2023 7:00 PM IST
लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते एक दोस्त की हत्या
x
अलीगढ़ । यूपी के अलीगढ़ में दो दोस्त एक ही लड़की से प्रेम करते थे। इस बारे में जब दोनों को पता चला तो कुछ दिन पहले दोनों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। यह घटना अलीगढ़ में देहली गेट थाना इलाके की है। आर्यन पंडित और बबलू दोनों दोस्त थे। दोनों का एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात पर कुछ दिन पहले दोनों में मारपीट हो गई थी। विवाद में बबलू ने आर्यन पंडित को गोली मार दी। लोगों ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story