- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दंपती की हत्या: महिला...
उत्तर प्रदेश
दंपती की हत्या: महिला के शव से दरिंदगी, पुलिस मुठभेड़ में दरिंदा गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 Nov 2026 5:58 PM IST

x
खुलासा हुआ.
कन्नौज: कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में 4 और 5 नवंबर की दरमियानी रात को रेलवे टिकट विक्रेता और उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, आरोपी योगेश राजपूत उर्फ पंगा चोरी के इरादे से घर में घुसा था और पकड़े जाने के डर से उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं.
पुलिस पूछताछ में आरोपी योगेश उर्फ पंगा ने बताया कि वह स्टेशन के आसपास घूमता था और टिकट विक्रेता को टिकट बिक्री के पैसे ले जाते हुए देखता था. इसी लालच में वह 4-5 नवंबर की रात को पीएचसी के पुराने आवास में तिरपाल फाड़कर घुसा था. जागने पर उसने टिकट विक्रेता को डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया. शोर मचाने पर उसने मृतिका का मोबाइल छीनकर बंद किया और उसी के दुपट्टे से गला कसकर उसकी भी हत्या कर दी, साथ ही उनकी दो वर्षीय मासूम बेटी को भी घायल कर दिया.
इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोपी योगेश ने पूछताछ में स्वीकार किया कि महिला की हत्या करने के बाद उसने उसके शव के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. इसके बाद वह घर में रखे पर्स से करीब पांच हजार रुपये और मृतक का एटीएम कार्ड लेकर मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की और कसारी जंगल के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.
घटना की रात मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए थे, जिसके बाद एसओजी और सर्विलांस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी. कसारी जंगल के पास जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी योगेश के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस अब इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही तालग्राम थाने में नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





