उत्तर प्रदेश

Murder: पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर की बेरहमी से हत्या

Sanjna Verma
9 July 2024 5:03 PM IST
Murder: पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर की बेरहमी से हत्या
x
मेरठ Meerut: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के एक गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर गांव की है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह एक महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान फरजाना (30) के रूप में की गई।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आपसी कहासुनी में फरजाना के पति मौसम ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं और शव को postmartem के लिए भेजा गया है।

Next Story