उत्तर प्रदेश

हत्या,डकैती और लूट करने वाला कुख्यात बदमाश साथी संग गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Dec 2022 6:56 PM GMT
हत्या,डकैती और लूट करने वाला कुख्यात बदमाश साथी संग गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा 2 पुलिस व स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान एक कुख्यात बदमाश को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की मारुति कार बरामद की है। आरोपियों पर उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में लूट व हत्या के दर्जनों मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। थाना बीटा 2 पुलिस व स्वाट टीम शुक्रवार को क्षेत्र के नट मडिय़ा गोल चक्कर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक बिना नंबर प्लेट की मारुति कार आती हुई दिखाई दी। जिस को रोककर पुलिस ने चेकिंग की तो कार से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी की पहचान कुख्यात आरोपी राशिद उर्फ लंबू निवासी कोतवाली शहर बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में शाहीन बाग दिल्ली में रह रहा था। दूसरे आरोपी की पहचान नदीम निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में ओखला नई दिल्ली में रह रहा था। घटना के समय राशिद अपने साथी नदीम के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।
राशिद उर्फ लंबू कुख्यात अपराधी, दर्ज हैं लूट, हत्या और डकैती के 29 मुकदमे
थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि राशिद उर्फ लंबू एक कुख्यात अपराधी है। राशिद का हत्या, लूट एवं डकैती आदि के मामलों में लंबा अपराधिक इतिहास है। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों व उत्तराखंड में कुल 29 मामले दर्ज हैं। आरोपी राशिद उर्फ लंबू ने जनपद बुलंदशहर ,गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़ व उत्तराखंड राज्य के देहरादून में हत्या, लूट और चोरी व डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
Next Story