उत्तर प्रदेश

सामूहिक हत्याकांड: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
18 April 2022 4:10 PM IST
सामूहिक हत्याकांड: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
x

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों ने कथित तौर पर नवाबगंज में इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था.

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल होने के आरोपी जय प्रकाश उर्फ पिंटू तिवारी, राम प्रकाश तिवारी उर्फ चंद्र शेखर, मनोज उर्फ मैनेजर और अभिषेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरी तरफ मृतक राहुल तिवारी के ससुराल के अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है.
बता दें कि इस सामूहिक हत्याकांड में पुलिस सुसाइड नोट में जिक्र गए 11 आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है. आरोपियों में मृतक राहुल तिवारी के दो सालों की पत्नियां भी शामिल है.
एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच अभी जारी है. उन्होंने कहा, 'सुसाइड नोट में जितने भी आरोपियों के नाम हैं, उन्हें पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा.'
बता दें कि नवाबगंज के खागलपुर गांव में शनिवार को सामूहिक हत्या का मामला सामने आया था जिसने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी थी. पशु कारोबारी राहुल तिवारी का शव आंगन में फंदे पर लटका मिला था, जबकि कमरे में पत्नी प्रीति, तीन बेटियां माही, पीहू और कुहू का शव मिला था. चारों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी.
सामूहिक हत्याकांड की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रयागराज पुलिस ने सात टीमों का गठन किया है. घर के बाहर एक कुल्हाड़ी भी पड़ी मिली थी, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया था कि 42 वर्षीय मृतक राहुल तिवारी अपनी 38 साल की पत्नी प्रीति और तीन बेटियों माही, पीहू और पोहू के साथ खागलपुर में किराए के मकान में रह रहा था और जमीन को लेकर ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा था. मूल रूप से यह परिवार कौशांबी का रहने वाला था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story