उत्तर प्रदेश

हत्या ब्रेकिंग: कारोबारी की पत्नी का मर्डर

jantaserishta.com
25 April 2022 12:51 PM IST
हत्या ब्रेकिंग: कारोबारी की पत्नी का मर्डर
x

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली. नई बाजार इलाके में महिला की उसी के घर में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी.

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य इकट्ठा किए. अपराधियों को पकड़ने और घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को इस काम में लगाया गया है.
दरअसल नई बाजार में 24 अप्रैल की शाम एक महिला की उसी के घर में लाश मिली थी. धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या को अंजाम दिया गया था. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
बता दें कि मृतक महिला के पति पेशे से कारोबारी हैं जिनका नाम अरुण प्रकाश है. वो घर से कुछ ही दूरी पर जनरल स्टोर की दुकान भी चलाते हैं. आज जब अरुण प्रकाश की पत्नी घर में अकेली थी उसी दौरान उस पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया.
इस सनसनीखेज हत्या की सूचना जैसे ही इलाके में फैली काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हत्या की असली वजह का पता लगाने के लिए आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
इस घटना को लेकर एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि नई बाजार इलाके में अरुण प्रकाश का मकान है. अरुण प्रकाश अपने घर से गोदाम पर चले गए थे. वहीं जब करीब 5 बजे के आसपास इन्होंने घर पर फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया. घर के आसपास में ही इनके भाई की भी दुकान है जब उन्होंने देखा तो घर का दरवाजा खुला था और अंदर महिला की लाश पड़ी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story