उत्तर प्रदेश

Muradnagar: बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के बैग व कुंडल उड़ाया

Admindelhi1
12 March 2025 2:25 PM IST
Muradnagar: बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के बैग व कुंडल उड़ाया
x
"पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की"

मुरादनगर: दिल्ली मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैंथली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश एक महिला का बैग व दूसरी के कुंडल छीनकर भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

लैंड क्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसायटी के फ्लैट नंबर 12006 ए निवासी नीरू पत्नी ओमकार व फ्लैट नंबर 3003 ए टावर निवासी अनुराधा शर्मा पत्नी सत्यपाल शर्मा बसंतपुर सैंथली गांव के गेट के पास स्थित महादेव मंदिर पूजा करने गई थी, दोनों सड़क पार कर रही थी, इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और नीरू के हाथ से बैग छीन लिया और अनुराधा के कान से कुंडल निकाल कर भाग गये। नीरू के बैग में मोबाइल व अन्य सामान रखा था।

Next Story