- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muradnagar: सहबिस्वा...
उत्तर प्रदेश
Muradnagar: सहबिस्वा कॉलोनी में पूजा के दीये से घर में लगी आग
Admindelhi1
31 March 2025 3:54 PM IST

x
"आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर ख़ाक हुआ"
मुरादनगर: कुटी रोड सहबिस्वा कॉलोनी में पूजा के दीये से रविवार को घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया।
सहबिस्वा कॉलोनी निवासी पवन कुमार के घर में नवरात्र के पहले दिन परिवार के सभी लोगों ने पूजा अर्चना की थी। इस दौरान दीया भी जलाया गया था। वह किसी काम से कहीं चल गए बच्चे मकान का ताला लगाकर अपनी नानी के घर चले गये थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे कॉलोनी के लोगों ने मकान से धुंआ निकलता देखा तो सूचना पवन कुमार को दी। कुछ ही देर में आग और तेज हो गई, मौके पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, कॉलोनी के लोगों ने अपने अपने घरों से पानी लाकर आग पर डाला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग में सारा सामान जल चुका था।
Tagsमुरादनगरसहबिस्वा कॉलोनीपूजादीयेघरआगMuradnagarSahbiswa ColonyPujaDiyaHouseFireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





